भरतपुर अपराधीयो के हौसले बुलंद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#बेखौफ_बदमाश : भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिन के उजाले में भी लोगों के वाहन सुरक्षित नहीं हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार शांति कॉलोनी निवासी श्वेता चौधरी जब 22 नवंबर को अपने पीहर (वार्ड नंबर 20, कासगंज रोड स्थित गली नंबर 11) आई हुई थीं कि तभी अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला था। पीड़िता ने सुबह करीब 11 बजे अपनी स्कूटी (RJ05-YS-6524) घर के ठीक सामने खड़ी की हुई थी और जब वह बाहर निकलीं, तो वहां से स्कूटी नदारद मिली थी। उक्त घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस पूरी वारदात की पोल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों ने खोल दी है, जिसमें चोर की हरकत साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दोपहर ठीक 12:13 बजे काली जैकेट और लंबे काले जूते पहने एक शातिर युवक बड़े ही बेखौफ अंदाज में स्कूटी लेकर रफूचक्कर होता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर नदबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंप दी है। उक्त मामले में अब देखना यह होगा कि सीसीटीवी में साफ नजर आ रहे इस बेखौफ चोर की गिरेबान तक पुलिस के हाथ कब तक पहुंचते हैं और पीड़िता को कब न्याय मिलता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : लोकतंत्र में शासन की सार्थकता फाइलों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई: पिहानी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान; इंस्पेक्टर श्याम नारायण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।