Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे कृष्ण भक्ति के जयकारे, रुक्मणी विवाह प्रसंग ने मोहा मन संत भगत गिरी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन पर उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

23 Nov 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे कृष्ण भक्ति के जयकारे, रुक्मणी विवाह प्रसंग ने मोहा मन संत भगत गिरी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन पर उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर लिया आशीर्वाद - कटनी, मध्य प्रदेश

पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे कृष्ण भक्ति के जयकारे, रुक्मणी विवाह प्रसंग ने मोहा मन

संत भगत गिरी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन पर उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

ढीमरखेड़ा/कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पिण्डरई में गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह का मनमोहक प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने विवाह प्रसंग का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। भजन-कीर्तन और संगीतमय कथा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर अमोल खोय आश्रम के संत भगत गिरी जी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। भक्तों ने संत महाराज के दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त किए।

आयोजन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। गोस्वामी परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 24 नवंबर को होगा। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!