Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटनी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 2,067 क्विंटल से अधिक धान जब्त तेवरी और स्लीमनाबाद में उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई, पहले बायपास और मोहास से भी पकड़ा जा चुका है अव

24 Nov 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटनी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 2,067 क्विंटल से अधिक धान जब्त तेवरी और स्लीमनाबाद में उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई, पहले बायपास और मोहास से भी पकड़ा जा चुका है अव - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 2,067 क्विंटल से अधिक धान जब्त

तेवरी और स्लीमनाबाद में उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई, पहले बायपास और मोहास से भी पकड़ा जा चुका है अवैध धान का भंडारण

कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले जिले में अवैध धान भंडारण और अनियमित कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल लगातार गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को तेवरी और स्लीमनाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने कुल 2,067.32 क्विंटल धान जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम तेवरी स्थित फर्म असाटी किराना स्टोर के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां 195.32 क्विंटल धान भंडारित मिली। ई-अनुज्ञा पोर्टल से स्टॉक का मिलान करने पर केवल 105.25 क्विंटल धान का वैध स्टॉक दर्ज पाया गया। स्टॉक में अनियमितता सामने आने पर मौके पर ही 195.32 क्विंटल धान जब्त कर ली गई।

इसी तरह स्लीमनाबाद स्थित फर्म श्री हर्ष ट्रेडिंग कंपनी के तीन गोदामों की जांच की गई। यहां 1,872 क्विंटल धान भंडारित मिली, जबकि ई-अनुज्ञा पोर्टल पर फर्म के नाम 2,124 क्विंटल धान का स्टॉक दर्ज था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर उपलब्ध पूरी 1,872 क्विंटल धान आगामी आदेश तक जब्त कर ली।

पहले भी पकड़ा जा चुका है अवैध धान का भंडारण

जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है। इसके पहले कटनी-जबलपुर बायपास से करीब 300 क्विंटल तथा मोहास से लगभग 200 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त की जा चुकी है। इन मामलों में दांडिक शुल्क भी वसूला गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से धान के अवैध भंडारण और अनियमित कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी तथा मंडी उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी एवं प्रशांत मौर्य उपस्थित रहे। संबंधित प्रकरणों की विस्तृत विवेचना के बाद कृषि उपज मंडी समिति कटनी द्वारा नियमानुसार दांडिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाना, अवैध भंडारण पर रोक लगाना और किसानों के हितों की रक्षा करना है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाइव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Siddharthnagar24 Nov

61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में फैजाबाद बाइक की टक्कर से 61 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बंटी खान के हजारीबाग जेल शिफ्ट होते ही एनकाउंटर का डर! पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार, बुलेटप्रूफ जैकेट और CCTV सुरक्षा की मांग
Dhanbad24 Nov

बंटी खान के हजारीबाग जेल शिफ्ट होते ही एनकाउंटर का डर! पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार, बुलेटप्रूफ जैकेट और CCTV सुरक्षा की मांग

धनबाद: कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक को धनबाद जेल से हजारीबाग केंद्रीय कारा…

पूरी खबर पढ़ें →
वर्षा से प्रभावित फसलों का राजस्व एवं कृषि विभाग संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत करें प्रतिवेदन : कलेक्टर
Singrauli24 Nov

वर्षा से प्रभावित फसलों का राजस्व एवं कृषि विभाग संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत करें प्रतिवेदन : कलेक्टर

वर्षा से प्रभावित फसलों का राजस्व एवं कृषि विभाग संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत करें प्रतिवेदन : कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!