Dhanbad
बंटी खान के हजारीबाग जेल शिफ्ट होते ही एनकाउंटर का डर! पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार, बुलेटप्रूफ जैकेट और CCTV सुरक्षा की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद: कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक को धनबाद जेल से हजारीबाग केंद्रीय कारा भेजने की तैयारी के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने जेल स्थानांतरण की अनुमति दे दी है।
वहीं, बंटी खान की पत्नी सना परवीन ने अदालत में आवेदन देकर पति के एनकाउंटर की आशंका जताई है।सना परवीन ने आरोप लगाया है कि धनबाद से हजारीबाग ले जाने के दौरान पुलिस उनके पति के साथ अनहोनी कर सकती है। उन्होंने पूर्व में वासेपुर में पुलिस हिरासत के दौरान पैदल मार्च के समय पति पर हुए कथित हमले का भी हवाला दिया है।
पत्नी ने सुरक्षा के लिए पैरों में बेड़ी लगाने, पूरे रास्ते सीसीटीवी निगरानी रखने और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर हजारीबाग जेल ले जाने की मांग की है। अब इस मामले में अदालत के समक्ष पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी के 102 से अधिक कुंडों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 2,067 क्विंटल से अधिक धान जब्त तेवरी और स्लीमनाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुरात स्नेहा फूड्सवर आयकर तपासणी चंद्रपुर : स्नेहा फूड्सवर आयकर विभागाने तीन ठिकाणी तपासणी सुरू केली आहे. या…
पूरी खबर पढ़ें →

वर्षा से प्रभावित फसलों का राजस्व एवं कृषि विभाग संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत करें प्रतिवेदन : कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 23 नवंबर 2026 उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न सड़क, बिजली एवं पेयजल से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।