Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

एनएच पर अवैध तरीके से खड़े 35 वाहनों पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना

24 Nov 2026, 08:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनएच पर अवैध तरीके से खड़े 35 वाहनों पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
23 नवंबर 2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के मार्गदर्शन में 'नेशनल हाईवे टास्क फोर्स टीम' द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले 35 वाहनों पर लगभग 4.5 लाख रुपये का चालान काटा गया।

कार्रवाई के साथ-साथ टास्क फोर्स की टीम द्वारा वाहन चालकों को भविष्य में सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन न खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि राजमार्ग पर आवागमन सुरक्षित और निर्बाध बना रहे।

अभियान में जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए इस तरह का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!