Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahasamund

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का आंचल नर्सिंग होम सील औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन(LSCS) और नसबंदी के मरीज 8 माह से ओपीड

24 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का आंचल नर्सिंग होम सील औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन(LSCS) और नसबंदी के मरीज 8 माह से ओपीड - महासमुंद, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर- हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ )

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील
औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर-नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन (LSCS) और नसबंदी के मरीज
8 माह से ओपीडी और 4 माह से चल रहा था अवैध अस्पताल

महासमुंद ,24 नवंबर , 2026// मंगलवार।
जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) महासमुंद के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल ने कोमाखान स्थित 'आंचल नर्सिंग होम' को नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के संचालन के चलते तत्काल प्रभाव से सील बंद कर दिया है।
औचक निरीक्षण में खुले चौंकाने वाले तथ्य
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी प्राप्त हुई थी कि कोमाखान क्षेत्र में बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के 'आंचल नर्सिंग होम' का संचालन किया जा रहा है। इस पर सीएमएचओ के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट के निरीक्षण दल द्वारा उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दल ने पाया कि अस्पताल में एक मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) किया गया था तथा एक नसबंदी (Tubectomy) की मरीज वहां भर्ती थी। हैरानी की बात यह रही कि निरीक्षण के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।
8 माह से ओपीडी और 4 माह से चल रहा था अवैध अस्पताल
जांच दल द्वारा दस्तावेजों की मांग किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध पंजीयन या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर लिए गए कथन में प्रबंधन द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले 8 माह से ओपीडी (OPD) का संचालन कर रहे हैं तथा विगत 4 माह से मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन व उपचार कार्य किया जा रहा था।
नोटिस के बाद की गई सीलबंदी की कार्रवाई
निरीक्षण दल द्वारा तत्काल इसका जांच एवं पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद को सौंपा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ द्वारा संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के फलस्वरूप आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 'आंचल नर्सिंग होम' को विधिवत सील बंद करने की कार्रवाई की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा
Mungeli24 Nov

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण
Dhamtari24 Nov

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 मगरलोड कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!