हरियाणा पंचायत फंड में लाखों की हेराफेरी; डिजिटल सिग्नेचर कर 74.70 लाख उड़ाने वाले 2 गिरफ्तार, CM फ्लाइंग ने पकड़ी ऑडिट की गड़बड़ी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के पंचकूला में पंचायत खातों से ठगी करने का मामला सामने आया है। इस पंचायतों और पंचायत समितियों के बैंक खातों से 74.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना सैक्टर-20 पुलिस ने बिहार से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिला जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी मुकेश कुमार और वैशाली निवासी उत्पल कांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग की शिकायत के अनुसार 14 और 15 नवम्बर को डिजिटल सिग्नेचर से छेड़छाड़ कर विभिन्न पंचायत खातों से 74.70 लाख रुपए एक निजी कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
बैंक रिकॉर्ड व डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। वहीं सोमवार दोपहर सी.एम. फ्लाइंग ने काजमपुर गांव में छापा मारा जहां निखिल शर्मा एक पंचायत सैक्रेटरी की मौजूदगी में ऑडिट करता मिला।
आरोप है कि विभाग ने अप्रैल 2023 से मार्च 2026 तक के विकास कार्यों के ऑडिट के लिए एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी लेकिन पिछले एक महीने से उसकी जगह उक्त युवक ऑडिट कर रहा था। टीम ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय पहुंचकर भी अहम ऑडिट रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज गोंडा जिला के समस्त कर्मचारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार गोंडा के तानाशाही रवैया से परेशान होकर विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsદેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।