प्रकाश पर्व पर विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की, सामाजिक समरसता और एकात्मता का दिया सन्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु पूज्य संत श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र, सागर के कार्यकर्ताओं ने आर्मी कैंट स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका तथा गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। विवेकानंद केंद्र समाज के विभिन्न वर्गों एवं सनातन धर्म के सभी समाजों के बीच बंधुत्व, आपसी सद्भाव और एकता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है।
इसी भाव के साथ केंद्र के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे पहुंचकर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश दिया। विवेकानंद केंद्र के संपर्क प्रमुख डॉ.
आशीष द्विवेदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज को सत्य, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया।
उनके द्वारा दिया गया 'एक ओंकार', 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का संदेश आज भी समाज को एकता, परिश्रम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रकाश पर्व हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश देता है।
श्री जगदीश सारस्वत जी द्वारा गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से बताया एवं गुरुद्वारे का जो स्तंभ है उसकी जानकारी दी एवं प्रथम गुरु पूज्य संत श्री गुरुनानक देव जी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख चंद्रप्रकाश शुक्ला, सह संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश दुबे, अंजू श्रीवास्तव, अनिल सोनी, दिनेश दुबे, संदीप रैकवार, गौरव सिंह राजपूत पंकज मुखरिया मोंटी सारस्वत सहित केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप;…
पूरी खबर पढ़ें →
*वीर अहीर सपूत देवायत आपा बोदर के गढ़ बोडीदार में 18 नवंबर को शौर्य दिवस शोभा यात्रा भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश भोपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में मिला अज्ञात युवक का सिर कटा शव, चाय वेंडर होने की आशंका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।