34 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर संदेह; पुलिस कर रही पूछताछ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


34 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर संदेह; पुलिस कर रही पूछताछ
माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा पर मिले चोट के निशान, बाहनापथरा गांव में हुई घटना से सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
नगरी,धमतरी/ जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम – बाहनापथरा (कोटाभर्रीडीह) में 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला घर की परछी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतिका के पति पर प्रथम दृष्टया संदेह जताते हुए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका सत्याबाई कमार के पति राजकुमार कमार ने बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी घर की परछी में गंभीर रूप से घायल हालत में छटपटा रही थी। उसके माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा में चोट के निशान थे। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
इसके बाद राजकुमार कमार ने ग्राम कोटाभर्रीडीह निवासी सत्यवान ध्रुव को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सत्यवान ध्रुव मौके पर पहुंचे, जहां महिला का शव कंबल से ढका हुआ मिला। कंबल हटाने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

M. N. रेपोटिंग SL कोक ओवन ने 5 मिलियन टन कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया नगरनार, 26…
पूरी खबर पढ़ें →
पांच मुकदमों सहित आठ आपराधिक मामलों में दर्ज है आरोपी का नाम, जमानियां पुलिस ने की कार्रवाई खबर…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़गांव। कस्बे में मंगलवार रात दुकान पर बैठे हर्षित रोहिला को चार युवकों ने बिना बात गाली-गलौज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां इंस्पेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज | कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऑपरेशन विश्वास: गढ़वा पुलिस ने बरामद किए 63 गुम और चोरी हुए मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।