Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता, मंत्री जमा खान ने पत्नी को सौंपा चेक

27 Nov 2026, 07:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता, मंत्री जमा खान ने पत्नी को सौंपा चेक - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता, मंत्री जमा खान ने पत्नी को सौंपा चेक

चैनपुर (कैमूर)। आपदा में जान गंवाने वाले दो मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में हुई मौत के बाद मृतकों की पत्नियों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा की पिछले दिनों सड़क दुर्घटना के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं, नेऊरा गांव निवासी सुजीत राम की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं के बाद मृतक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

इन दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने मृतकों की पत्नियों को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सरकार की ओर से मिली इस आर्थिक सहायता से दोनों पीड़ित परिवारों को कठिन समय में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*
Balodabazar-Bhatapara28 Nov

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!