Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गांधी मैदान गया में 30नवंबर को होगा ब्लैक आउट मॉक अभ्यास, शाम 7.00से 7.02बजे तक बंद रहेगी बतिया l

28 Nov 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी मैदान गया में 30नवंबर को होगा ब्लैक आउट मॉक अभ्यास, शाम 7.00से 7.02बजे तक बंद रहेगी बतिया l - गया, बिहार

*गया गांधी मैदान में 30 नवंबर को होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास, शाम 7:00 से 7:02 बजे तक बंद रहेंगी बत्तियां*

*आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी एवं नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होगा अभ्यास, आम नागरिकों से सहयोग की अपील*

गया, 28 नवंबर 2026, जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की संयुक्त अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रस्तावित मॉक अभ्यास की आवश्यकता, उद्देश्य एवं वर्तमान परिस्थितियों में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय तथा आम नागरिकों की जागरूकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में इस प्रकार के अभ्यास की महत्ता पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन द्वारा वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हवाई हमले एवं ब्लैकआउट जैसी संभावित परिस्थितियों से निपटने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मॉक अभ्यास की कमान संरचना, क्षेत्रीय प्रशासन, आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों, आवश्यक सेवाओं एवं सहयोगी विभागों की भूमिका तथा उनके दायित्वों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही अभ्यास से पूर्व की जाने वाली तैयारियों एवं आपात स्थिति के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

*30 नवंबर को गांधी मैदान क्षेत्र में होगा दो मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास*
मॉक अभ्यास के लिए गया गांधी मैदान एवं उसके आसपास के क्षेत्र को मुख्य अभ्यास स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 30 नवंबर 2026 को संध्या 7:00 बजे से 7:02 बजे तक कुल दो मिनट का ब्लैकआउट मॉक अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट का संकेत दिया जाएगा।
इस संबंध में गांधी मैदान के आसपास स्थित सभी प्रतिष्ठानों, मॉल, शोरूम, व्यावसायिक संस्थानों, आवासीय भवनों, सरकारी कार्यालयों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों की सभी लाइटें एवं विद्युत रोशनी बंद रखकर मॉक अभ्यास में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
यदि किसी आवश्यक अथवा आपातकालीन परिस्थिति में रोशनी का उपयोग करना अनिवार्य हो, तो खिड़कियों एवं दरवाजों पर पर्दे लगाकर रोशनी को कमरे अथवा भवन के अंदर तक ही सीमित रखें, ताकि बाहर से प्रकाश दिखाई नहीं दे।

*नागरिकों से अपील : पैनिक न हों, यह केवल मॉक अभ्यास है*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम केवल नागरिक सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसका किसी वास्तविक हवाई हमले अथवा आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है। अतः आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में शहर एवं आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों को परखना, नागरिकों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता एवं आपसी समन्वय को मजबूत करना है।
अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर मॉक अभ्यास का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम नागरिकों को अभ्यास की तिथि, समय एवं प्रक्रिया के संबंध में पूर्व से जानकारी उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहयोग कर सकें।
बैठक में अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, स्टेशन कमांडेंट, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, समादेष्टा जिला गृह रक्षा वाहिनी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अधीक्षक मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पुलिस उपाधीक्षक टाउन, एरिया मैनेजर बीएसएनएल, एसडीआरएफ टीम कमांडर, जिला युवा पदाधिकारी, माय भारत, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*
Balodabazar-Bhatapara28 Nov

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!