Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

28 Nov 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

रामगढ़ (कैमूर)। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ में एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देश एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विभिन्न विभागों में नौकरी की संभावनाओं, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही कौशल विकास, तकनीकी दक्षता, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को रोजगार प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, यंग प्रोफेशनल कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल, बिहार रोजगार सेतु पोर्टल, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को इन माध्यमों से नौकरी, इंटर्नशिप एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय की रोजगार संभावनाओं से परिचित कराना तथा उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने युवाओं से निरंतर सीखने, अपनी दक्षता बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मेहनत करने की अपील की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमरेंद्र आर्य, हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सरोज पाठक सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर चयन, रोजगार प्राप्ति और आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न रास्तों की जानकारी मिली। जिला प्रशासन एवं नियोजन विभाग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक जानकारी, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*
Balodabazar-Bhatapara28 Nov

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!