Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

फरधान में डॉ. अमित बाजपेई की अगुवाई में तम्बाकू के खिलाफ बड़ा अभियान, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

28 Nov 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फरधान में डॉ. अमित बाजपेई की अगुवाई में तम्बाकू के खिलाफ बड़ा अभियान, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ - KHERI, उत्तर प्रदेश

– “सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई बोले — तम्बाकू है मौत का सौदा, फरधान के युवा अब नहीं करेंगे नशा”।

– “फरधान थाने पर नशे के खिलाफ हुंकार — अब नहीं चलेगा गुटखा-सिगरेट, युवा बोले – तम्बाकू को कहेंगे ना”।

– “फरधान में तम्बाकू के खिलाफ छिड़ी जंग — पुलिस-डॉक्टर एक मंच पर, युवाओं ने ली नशा छोड़ने की कसम”।

जिला संवाददाता इरफान अंसारी।

लखीमपुर-खीरी। युवाओं को तम्बाकू के जाल से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए शनिवार को थाना फरधान परिसर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के अंतर्गत *तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0* का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं ग्रामीणों को तम्बाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में *सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि* तम्बाकू आज के समय में युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। आज स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी दोस्तों की संगत में पड़कर गुटखा, खैनी, सिगरेट और बीड़ी का सेवन करने लगते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी जिंदगी को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के सेवन से सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार बर्बाद होता है, क्योंकि इलाज में पूरा घर कर्ज में डूब जाता है। फरधान सीएचसी अधीक्षक
*डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि* तम्बाकू खाने से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, हृदय रोग, टी.बी. और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर साल लाखों लोग तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते युवाओं को जागरूक करें और उन्हें तम्बाकू से दूर रखें।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति तम्बाकू छोड़ना चाहता है तो उसे डांटने के बजाय प्यार से समझाएं और उसकी मदद करें। तम्बाकू छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार के सहयोग और सही सलाह से कोई भी व्यक्ति तम्बाकू की लत से छुटकारा पा सकता है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, मोहल्ले, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों को तम्बाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें और बच्चों के सामने कभी भी तम्बाकू का सेवन न करें, क्योंकि बच्चे बड़ों को देखकर ही सीखते हैं।
इस अवसर पर स्टाफ नर्स आराधना मिश्रा, एन.सी.डी. काउन्सलर दीपक कुमार आदि ने भी लोगों को तम्बाकू के नुकसान के बारे में बताया। दीपक कुमार ने बताया कि तम्बाकू छोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800112356 पर निःशुल्क सलाह ली जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे स्वयं तम्बाकू का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके सेवन से रोकेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*
Balodabazar-Bhatapara28 Nov

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!