पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आज दिनांक 28.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26, के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1, शेरघाटी थानाध्यक्ष, अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा FSL टीम घटनास्थल पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई। साथ ही, घटनास्थल पर FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन एवं आवश्यक जाँच की कार्रवाई की गई।
इस दौरान घटना की प्रकृति, अपराधियों के भागने के संभावित मार्ग एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई एवं अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कांड के शीघ्र उद्भेदन, संलिप्त अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा लूटे गए सामान की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को गति देने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…
पूरी खबर पढ़ें →
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के वी बी जी राम जी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।