हादसा: पिकअप के पहिये के नीचे आने से खेल रहे मासूम बच्चे की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के आंगन में खेल रहा 14 महीने का मासूम पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। जिससे पहिये के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरस्वरूप अपने घर पर ही दूध की डेयरी संचालित करते हैं। शनिवार फैक्टरी में दूध पहुंचाने के लिए पिकअप वाहन उनके घर पहुंचा था। चालक ने घर के आंगन में वाहन खड़ा कर दूध लादा। इसके बाद वह पिकअप लेकर आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान आंगन में खेल रहा हरस्वरूप का 14 साल का पौत्र वेदांश पुत्र सौरभ कुमार अचानक वाहन के पहिये की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। सांस की आस में परिजन मासूम को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
छजलैट पुलिस ने बच्चे के शव को पंचनामें की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के वी बी जी राम जी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।