A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पद्म श्री डाॕ. भीम सिंह ‘भवेश’ का भोजपुर मे जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

कुल्हाड़ियां, गीधा एवं आरा के गौसगंज के समीप हुआ स्वागत

आरा। पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित वरीय पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ के राजधानी दिल्ली से आरा लौटने के क्रम में मंगलवार की संध्या जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। डाॅ. भवेश दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर उतरे। जहां से सडक मार्ग द्वारा आरा के प्रस्थान किए। पटना एयरपोर्ट पर समाजसेवी संजीव पुष्प एवं पप्पु सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पटना-बक्सर मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास संदीप कुमार के नेतृत्व में भीम सिंह ‘भवेश’ का स्वागत हुआ। गीधा मुसहर टोली के पास धरमू मुसहर, रविंद्र मुसहर, राजेंद्र मुसहर, उमेश मुसहर के नेतृत्व में काफी संख्याओं में सैकड़ो महिलाओं ने उन्हें फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद कायमनगर के पास नीरज कुमार के नेतृत्व में डाॕ.भवेश का जोरदार स्वागत हुआ। आरा शहर के गौसगंज में समाजसेवी श्री कुमार सिंह, रम्पत सिंह एवं गोदाम सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वही शहर के पकड़ी मदन जी हाता में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं राजेश मिश्र के नेतृत्व में डॉ. ‘भवेश’ का स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता राम प्रकाश पाठक, पुरुषोत्तम सिंह, मिथिलेश सिंह, रितेश चौरसिया भरत सिंह, ई. रमेश सिंह, भरत सिन्हा, राकेश सिंह, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।इस अवसर पर भीम सिंह ‘भवेश’ ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे मुशहर समुदाय के लिए गर्व का पल है।

Back to top button
error: Content is protected !!