A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

भारतीय क्लब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनी

*धनबाद :* भारतीय क्लब कतरासगढ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती साहित्यकार-वरिष्ठ कवि महादेव चटर्जी की अध्यक्षता में मनाई गई।
सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भारतीय क्लब के अध्यक्ष डाॅ.मृणाल ने स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी और आंदोलन,आजाद हिन्द फौज,आंतरिक सरकार का गठन इत्यादि पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए।
जयंती समारोह को राजेन्द्र प्रसाद राजा,उमेश ऋषि,जयदेव बनर्जी, बिष्णु कुमार,सुभाष कुमार बर्मन, संजय सिंह,दिनेश कुमार गुप्ता, नवीन कुमार,मो.वसीम,राजेश जी सहित कई साथियों ने सम्बोधित किया।अधिवक्ता जयदेव बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!