A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

सेगांव में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न* 

*सेगांव में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न*

     

सेगांव :-प्रसिद्ध देवि श्री लालबाई-फूलबाई माताजी मंदिर परिसर में ब्लांक कांग्रेस की विकासखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खरगोन जिला कांग्रेस सह प्रभारी राजकुमारी रघुवंशी सह प्रभारी असलम लाला क्षैत्रिय विधायक केदारसिह डावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक डां गोविन्द मुजाल्दा जनपद पंचायत जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंडलोई मंच पर मोजूद थे।

बैठक में स्वागत भाषण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने व्यक्त करते संगठन में उर्जावान लोगों को जोड़ने व उचित पदों पर बैठाने व बैठक के बारे में विस्तार से रुपरेखा बताई गई। वही सह प्रभारी राजकुमारी रघुवंशी व असलम लाला ने बताया कि हमे संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की राय जानने के प्रदेश कांग्रेस ने भेजा है। हम सभी को मिलजुल योग्यता अनुसार लोगों को पदों पर बैठाना है। साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव का आयोजन जिसमें आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारे। भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है। हमें हर मोर्चे पर इसका मुंह तोड जवाब देना है।वहीं क्षैत्रिय विधायक केदारसिह डावर ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में आजादी आज तक कभी भी कांग्रेस को हारने नहीं दिया चाहे लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव हो। इस क्षेत्र ने कठिन से कठिन परिस्थीती में कांग्रेस का साथ दिया है। डां गोविन्द मुजाल्दा ने कहा कि संगठन में सक्रिय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। व सभी को उनकी क्षमता अनुसार संगठन में काम मिले।

संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रतिक पंवार दिनेश मुकाती अजय पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में 

 जितेन्द्र भावसार राजेश मंडलोई खेमु गोयल प्रतिक पंवार दिनेश मुकाती पंकज पंवार तारासिह मुजाल्दे गोपाल बंगाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक का संचालन ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंडलोई व आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ने किया।

*सेगांव से प्रवीण यादव की

खबर की

Back to top button
error: Content is protected !!