A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनिया प्रताप सिंह बनी महाराजा सूरजमल संगठन भारत की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष,महिला विंग

सोनिया प्रताप सिंह बनी महाराजा सूरजमल संगठन भारत की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)

राजस्थान धरा लाईव न्यूज यशपाल सोलंकी भरतपुर। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी के अनुमोदन से सोनिया प्रताप सिंह को महिला विंग हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सोनिया प्रताप सिंह, जो कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही हैं, अपने सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण भाव के साथ हरियाणा प्रदेश में महिला विंग को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाएँगी। यह नियुक्ति महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) के संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी एवं महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार के निर्देशन, सहमति एवं अनुमोदन से की गई है। संगठन द्वारा यह निर्णय सोनिया प्रताप सिंह की सोशल मीडिया के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सक्रियता, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) की ओर से सोनिया प्रताप सिंह को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उनके सफल, सशक्त और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!