अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन।
महाराजगंज 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला दिवस का आयोजन किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह,जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से यह दिन 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उनकी मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। एक महिला अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके हर मुश्किलों को पार कर वह अपनी सभी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रही है। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति, आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिला मंत्री सरोज पांडेय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता वंदना तिवारी, फरीदा इरम , रमाकांति त्रिपाठी ,जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल बबलू यादव, शुभ्रा सिंह, जिला मंत्री गौतम तिवारी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
गाजण माता धाम पर सवा करोड़ की लागत की नाल बनाने वाले भामाशाह के परिवार ने मां के दरबार में लगाई धोक।
14/01/2026
सेवा की गर्माहट ने हर दिल जीता: रामपुर सोहरौना में रंजना पासवान ने बांटे कंबल
14/01/2026
पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की जयंती पर दही चुरा भोज का हुआ आयोजन
14/01/2026
लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 14 गोवंश संग दो गौ-तस्कर गिरफ्तार
14/01/2026
थानों की कार्यप्रणाली पर एसपी की सख्त नजर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश सदर अनुमंडल के थानों की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन बैठक में पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सारवां और सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक, जसीडीह, देवीपुर, मोहनपुर, सारवां और सोनारायठाढ़ी के थाना प्रभारी सहित अनुसंधान विंग तथा अपराध नियंत्रण एवं विश्लेषण विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।
14/01/2026
मकर संक्रांति पर कनहर–ठेमा संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चार राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
14/01/2026
वनवासियों के बीच हुआ समरसता खिचड़ी भोज
14/01/2026
जोगता थाना अंतर्गत ईमानदार पुलिसिंग की मिसाल
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!