
आज दिनांक 30.12.2025 को नव वर्ष 2026 के आगमन के उपलक्ष्य में सुरक्षा की दृष्टि से गया पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा आज कंडी-नवादा तथा OTA गेट No-05 पर यातायात चेक पोस्ट का शिलान्यास किया गया।
यह यातायात चेक पोस्ट शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नव वर्ष के दौरान बढ़ने वाले यातायात एवं भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इन चेक पोस्टों से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहेगी, बल्कि सुरक्षा जांच भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










