
🚨 सहारनपुर में अवैध निर्माण पर महा-एक्शन! बुलडोजर चला, 500 से ज्यादा चिन्हित, 180 सील, 83 ध्वस्त — 150 करोड़ की संपत्ति कुर्क 🚨
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों में 500 से अधिक अवैध निर्माण चिन्हित किए गए, जिनमें से 180 अवैध भवन सील किए गए, जबकि 83 अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
इस अभियान के तहत अवैध रूप से कब्जाई गई और नियमों के खिलाफ बनाई गई करीब 150 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों, भू-माफियाओं और नियमों की अनदेखी कर निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर की नियोजित विकास नीति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। जिन निर्माणों पर पहले नोटिस जारी किए गए थे और बावजूद इसके नियमों का पालन नहीं किया गया, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी और किसी भी दबाव या सिफारिश को दरकिनार कर अवैध निर्माणों पर बिना भेदभाव बुलडोजर चलता रहेगा। वहीं आमजन से अपील की गई है कि भवन निर्माण से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
इस बड़े अभियान से साफ संदेश है—
👉 अवैध निर्माण अब नहीं चलेंगे
👉 कानून से ऊपर कोई नहीं
रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083














