
+++++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++
नागपुर, मंगलवार 09 सितंबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के अमरावती रोड पर बने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग अब अंतिम चरणों पर है। जानकारी इस फ्लाईओवर का वाड़ी पाइंट का कार्य पूर्ण हो चुका है, बोले पेट्रोल पंप के पास के हिस्से में तेजी के साथ काम पूरा किया जा रहा है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने इस फ्लाईओवर के नामकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार अमरावती रोड पर बने इस फ्लाईओवर का का नामकरण ज्ञानयोगी स्व• डाॅ• श्रीकांत जिचकर जी के नाम पर किया जायेगा। लोकनिर्माण विभाग ने फ्लाईओवर पर नाम के फलक भी लगा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीघ्र ही इस फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया जायेगा। मालूम हो कि परियोजना की घोषणा वर्ष 2001की गई थी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने 05 मार्च 2002 को इस फ्लाईओवर का भूमिपूजन भी किया था। फ्लाईओवर का नाम ज्ञानयोगी स्व• श्रीकांत जिचकर जी के सम्मान में रखा गया है। स्व• जिचकर जी देश के सबसे बड़े पढ़े लिखे व्यक्तियों में जाने पहचाने जाते थे बल्कि पूर्व सांसद, समाजसेवी, विचारक भी थे। उनके नाम से इस फ्लाईओवर का नामकरण करना नागपुरवासियों के लिए गौरव की बात भी हो सकती है।