A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

ईएसओ इंडिया छत्तीसगढ़ को मिला नया प्रदेश महामंत्री*

ईएसओ इंडिया छत्तीसगढ़ को मिला नया प्रदेश महामंत्री*

*ईएसओ इंडिया छत्तीसगढ़ को मिला नया प्रदेश महामंत्री*

संपादक/तिलक राम पटेल वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार

श्री तिलक राम पटेल संभालेंगे संगठन की कमान
ईएसओ इंडिया अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को नया नेतृत्व प्रदान करते हुए श्री तिलक राम पटेल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अनिल याग्निक जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजकुमार चक्रवर्ती जी की सर्वसम्मत सहमति से की गई है।
श्री तिलक पटेल लंबे समय से वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार महासमुन्द जिला संपादक संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तिलक राम पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन का विस्तार तेजी से होगा तथा इंजीनियरिंग छात्रों, युवाओं एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन मजबूती से कार्य करेगा। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महासमुन्द जिले के श्री तिलक राम पटेल को भी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!