A2Z सभी खबर सभी जिले की

एएसपी ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

पीलीभीत। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला/ साइबर हेल्प डेस्क एवं हवालात आदि का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों से शास्त्राभ्यास कराकर शास्त्रों के संबंध में जानकारी दी और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को अधिकारियों/ कर्मचारियों को सामूहिक रूप से साप्ताहिक शास्त्राभ्यास करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिए। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया और समस्त अभिलेख तथा प्रपत्रों को अघावधिक करने एवं अभिलेखों का रखरखाव सही करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!