
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 23 जनवरी 2026
===> प्राप्त हुई जानकारी अनुसार केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार जनगणना2027 में पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची है जिसमे मकान परिवार वाहन आदि जैसे सवाल जुड़े हुए है। प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया को यह सभी जानकारियां देनी होगी। इसके पूर्व सरकार ने बतलाया था कि जनगणना दो चरणों कराई जायेगी। इसके प्रथम चरण मे अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक जगणना कार्य चलेगा, जिसमें मकानों की सूची डेटा जुटाया जायेगा। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 से आबादी की गणना की जायेगी। सरकार ने कहा था कि घरों की सूची तैयार करने से 15 दिन पहले लोगो को स्वयं से जानकारी भरने का विकल्प भी दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना 2027 मे निम्नलिखित 33 सवालों के जवाब प्रत्येक नागरिक को देने होंगे-: 1-भवन नंबर, (नगर या स्थानीय अधिकारी या जनगणना नंबर), 2- मकान नंबर, 3- मकान के फर्श में लगी हुई प्रमुख सामग्री, 4- मकान के दिवार में उपयोग में लाई गई प्रमुख सामग्री, 5- ₩मकान के छत में उपयोग मे लाई गई प्रमुख सामग्री, 6- मकान के उपयोग, 7- मकान की हालत, 8- परिवार क्रमांक, 9- परिवार में रहने वाले सदस्यों की संख्या, 10- परिवार के मुखिया का नाम, 11- परिवार का मुखिया महिला है या पुरुष, 12- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति या अन्य वर्ग, 13-मकान के स्वामित्व की वर्तमान स्थिति, 14- मकानों में बने कमरों की संख्या, 15- परिवार में विवाहितों की संख्या, 16- मकान में उपयोग मे लाए जाने वाले पेयजल का मुख्य स्रोत, 17- पेयजल स्रोत की उपलब्धता, 18- मकान में विद्युत व्यवस्था का मुख्य स्रोत, 19- घर में शौचालय का प्रकार, 20- शौचालय की उपलब्धता, 21- गंदे जल की निकासी की व्यवस्था, 22- घर में स्नानघर की उपलब्धता, 23- घर के रसोई घर में भोजन बनाने के उपयोग मे लाई जाने वाली एलपीजी गैस कनेक्शन, 24- खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से उपयोग मे लाई जाने वाली ईधन, 25- घर में रेडियो/ ट्रांजिस्टर, 26- टेलीविजन, 27- इंटरनेट सुविधा, 28- लैपटॉप/कम्प्यूटर, 29- टेलीफोन/ मोबाईल फोन/ स्मार्ट फोन आदि , 30- साईकिल/ मोटरसाइकिल/ मोपेड आदि , 31- कार/जीप/वैन आदि, 32- परिवार मे उपयोग मे लाया जाने वाला मुख्य अनाज, 33- मोबाईल नंबर आदि जानकारी अनुसार जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगी, मोबाईल एप्प, पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से जनगणना यथासंभव पेपरलेस होगी। एप्प एंड्रॉयड और आईओएस दोनो पर काम करेंगे। जानकारी अनुसार जाति से जुड़ा हुआ भी डिजिटल डेटा एकत्रित किया जायेगा।






