
क्षत्रिय स्वाभिमान तिरंगा यात्रा में गरजे क्षत्रिय, हम हैं राजपूताना सरकार
-डीजे की धुन पर झूमे क्षत्रिय वीर
फरीदपुर (बरेली)। क्षत्रिय स्वाभिमान तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर सत्संग भवन प्रांगण में समाप्त हुई जिसमें डीजे की धुन पर हम हैं राजपूताना सरकार आदि गानों पर क्षत्रिय झूम रहे थे। करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र राणा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि ने क्षत्रिय स्वाभिमान तिरंगा यात्रा की प्रशंसा की। यात्रा के मार्ग पर जवाहर लाल, बृजेश चौधरी, शैलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह बिल्लू, संजय सिंह, कुंवर महाराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में आए लोगों का स्वागत किया और जलपान आदि की उचित व्यवस्था की। डीजे की धुन पर क्षत्रिय वीर झूमे। क्षत्रिय स्वाभिमान तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अखिलेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह, ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह, योगेन्द्र सिंह, तहसील प्रभारी सुधीर सोलंकी, सहित सैकड़ों क्षत्रिय वीरों ने क्षत्रिय स्वाभिमान तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।