

++++++ शुक्रवार 26सितंबर 2025, नागपुर ++++++
प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के द्वारा नवरात्रि दुर्गा पूजा पर विशेष ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार -नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, पूजा स्पेशल ट्रेन-08865/08866 में रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए दो अतिरिक्त स्लीपर कोच तथा एक पार्सल वैन लगाने का निर्णय लिया गया है। यह पूजा स्पेशल ट्रेन इतवारी स्टेशन से शालीमार के लिए 27सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक और शालीमार से इतवारी के लिए 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक कुल पांच फेरियों के साथ चलाई जायेगी। इस ट्रेन मे 20 कोच होगे। जिसमें एसएलआरडी के 02, सामान्य श्रेणी के 05, स्लीपर के 10, एसी थ्री के दो और एसी टू के एक कोच होंगे। इस ट्रेन में पार्सल वैन भी जोड़ी गई है। इससे व्यापारीगण भी इसका लाभ ले सकेंगे।जानकारी अनुसार यह ट्रेन 08865-इतवारी से अपने नियत तारीख पर 17:10बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 14:00बजे शालीमार पहुंचेगी ट्रेन 08865 शालीमार से अपने तय तारीख पर 18;00 बजे छूटकर दूसरे दिन 15:35बजे इतवारी पहुंचेगी।










