
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा भवनाथपुर, केतार और खरौंधी क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन मौका सामने आया है। एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा डिलीवरी बॉय के पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 से 20,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने पर परफॉर्मेंस बोनस भी मिलेगा।
इस नौकरी के लिए 10वीं पास या उससे अधिक शिक्षित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास दो पहिया वाहन और स्मार्ट फोन भी होना चाहिए, क्योंकि डिलीवरी का कार्य इन्हीं क्षेत्रों में किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को भवनाथपुर, केतार और खरौंधी क्षेत्र में डिलीवरी का कार्य करना होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शिवपूजन यादव पेट्रोल पंप के पास, भवनाथपुर, गढ़वा, झारखंड स्थित कार्यालय में आना होगा। इंटरव्यू 10 मार्च से 15 मार्च तक सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7004607203 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह नौकरी युवाओं के लिए आय और अनुभव दोनों पाने का अच्छा अवसर साबित हो सकती है।






