A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमौसम और स्वास्थ्यरांचीराजनीतिराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

ऐतिहासिक फैसला श्री बंशीधर नगर ऊंटारी” नामकरण को कैबिनेट की मंजूरी

झारखंड कैबिनेट ने गढ़वा जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर अनुमंडल का नाम संशोधित कर “श्री बंशीधर नगर ऊंटारी” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रांची/गढ़वा: संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅
झारखंड कैबिनेट ने गढ़वा जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर अनुमंडल का नाम संशोधित कर “श्री बंशीधर नगर ऊंटारी” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय पहचान को नया आयाम मिलेगा।भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनभावनाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है।

विधायक ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग पारंपरिक नाम ‘ऊंटारी’ को आधिकारिक नाम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ जाना जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों में गौरव की भावना और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा,

“यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, परंपराओं और पहचान को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

Back to top button
error: Content is protected !!