A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

बुद्ध जयंती पर धम्मप्रबोधन और ‘बुद्धपहाट’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
भिक्षु निवास पाली विद्यालय और बुद्ध विहार समिति की ओर से बुद्ध जयंती के अवसर पर दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या और वैशाख पूर्णिमा की सुबह आयोजित दोनों कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पहला दिन: धम्मप्रबोधन
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ‘भगवान बुद्ध और आधुनिक विज्ञान’ विषय पर ज्येष्ठ विचारवंत एवं धम्म अभ्यासक आयु. रमेशजी कटके, अमरावतीने अभ्यासपूर्ण मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धम्ममित्र भास्कर भगत ने की, जबकि प्रा. डॉ. दूधे ने सामयिक मार्गदर्शन दिया। प्रास्ताविक जयदास भगतने रखा, संचालन संपत कोरडेतथा आभार प्रदर्शन सोनू खोबरागडेने किया।

दूसरा दिन: ‘बुद्धपहाट’ से हुई भोर
वैशाख पूर्णिमा की सुबह ठीक 5:30 बजे सन बीट म्यूजिकल ग्रुप, नागपुर प्रस्तुत ‘बुद्धपहाट’कार्यक्रम का आगाज बुद्ध विहार पर धम्मध्वज के ध्वजारोहण और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। त्रिशरण-पंचशील और त्रिरत्न वंदना से पूरा परिसर श्रद्धामय हो गया। गायकों ने सुमधुर आवाज में बुद्ध-भीम गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजन में इनका रहा योगदान
दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष तुलसीदास खैरे, सचिव जयदास भगत, कोषाध्यक्ष प्रकाश देवगडे, अंबादास मानकर, परमानंद भड़के, गोकुल वाघमारे, बालू महेशकर, अशोक दुपारे, नरेन्द्र जानगे, रवि खोबरागडे, विजय कांबले, रसिका वाघमारे, सोनू खोबरागडे, वनिता नगराले, अपर्णा खोबरागडे, संघमित्रा रंगारी, भगीरथाबाई मून, नीता कोरड़े, विद्या भगत, सुनीता अक्केवार, वछलाबाई ताकसांडे ने अथक परिश्रम किया।

बुद्ध विहार के सामने भव्य पटांगण पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं और धम्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!