A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद : रेलवे स्टेशन पर 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

धनबाद : रेलवे स्टेशन पर 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

*धनबाद :* धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई. गिरफ्तार आरोपी इस शराब को बिहार ले जा रहा था.

यह जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों ने शनिवार को मीडिया को दी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है. वह धनबाद के बरमसिया धोवाटांड़ का रहने वाला है.

आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ व सीआईबी की स्पेशल टास्क टीम शुक्रवार 1 मई की रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के कालका छोर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिकि में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग ले जाते देखा.

संदेह होने पर टीम ने उसे रोका और पूछताछ की. पूछताछ के दौरान घबराए हुए व्यक्ति ने बैग में शराब होने की बात स्वीकार की. जांच में ट्रॉली बैग से कुल 18 लीटर शराब जब्त हुई .सभी बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड (only) अंकित था. बरामद शराब की कुल अनुमानित मूल्य 19,680 आंकी गई है.

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि अधिक पैसे के लालच में वह अंग्रेजी शराब को धनबाद से लेकर बिहार जा रहा था. वहां इसे अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमा लेता. आरपीएफ पोस्ट के एसआई पालिक मिंज ने उत्पाद निरीक्षक धनबाद को इसकी लिखित शिकायत देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Back to top button
error: Content is protected !!