A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चैनपुर में जनगणना कार्य का फील्ड वेरिफिकेशन बीडीओ ने दिखाई सख्ती

 

चैनपुर प्रखंड में जनगणना कार्य का फील्ड वेरिफिकेशन, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

चैनपुर (कैमूर): कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चल रहे जनगणना कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश द्वारा गुरुवार को विभिन्न पंचायतों में फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान मसोई, करजी एवं करजांव गांवों का निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी प्रगणक अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। बीडीओ शुभम प्रकाश ने मौके पर मौजूद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही हर हाल में नजरी नक्शा तैयार करते हुए एचएलओ ऐप पर सभी प्रविष्टियां दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य समय पर एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी पर्यवेक्षकों का औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा जो भी प्रगणक बिना अनुमति के फील्ड से अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध जनगणना से संबंधित सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कार्य की गुणवत्ता, घर-घर सर्वेक्षण, नक्शा निर्माण एवं डिजिटल प्रविष्टियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

प्रखंड प्रशासन की इस सक्रियता से जनगणना कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!