
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास ‘मातेश्वरी’ पर मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने अपने साथियों सहित सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज हित, संगठन सशक्तिकरण तथा युवाओं के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान प्रभुदयाल पटेल ने मंत्री राजपूत को संगठन की भावी योजनाओं, समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेशभर में समाज को संगठित करने की कार्ययोजना से अवगत कराया। वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








