A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सहावर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सहावर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरे एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के साथ नव नियुक्त आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा कर, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।आज दिनांक 06.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह द्वारा थाना सहावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मिशन शक्ति कक्ष एवं आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर अभिलेखों की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उनमें पाई गई कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही बैरक, बंदीगृह, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सुदृढ़ बनाए रखने एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मालखाना में लंबित माल के शीघ्र निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने पर तैनात नव नियुक्त आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा प्रशिक्षण के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बीट प्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था ड्यूटी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित उनकी जानकारी परखी गई तथा सुधारात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, टीमवर्क एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी ढंग से समझते हुए फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा आमजन से संवाद बढ़ाने, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पुलिस की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, निरीक्षक अपराध थाना सहावर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!