A2Z सभी खबर सभी जिले की

बांसगांव में भाजपा की “महिला जन आक्रोश पदयात्रा”, महिलाओं की समस्याओं पर हुआ संवाद 

बांसगांव में भाजपा की “महिला जन आक्रोश पदयात्रा”, महिलाओं की समस्याओं पर हुआ संवाद 

 

बांसगांव में भाजपा की “महिला जन आक्रोश पदयात्रा”, महिलाओं की समस्याओं पर हुआ संवाद

भारतीय जनता पार्टी मण्डल बांसगांव के तत्वावधान में आज “महिला जन आक्रोश पदयात्रा अभियान” के अंतर्गत एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत कार्यालय तक पहुंची।

पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, मण्डल अध्यक्ष अश्विनी राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश कुमार (मास्टर साहब), सभासद प्रमोद त्रिपाठी, धर्मपाल सिंह, अविनेश सिंह (मन्नू), दिनेश त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभासद गण घनश्याम गुप्ता, मनोज कुमार, बृज बिहारी, रामपाल, बृजेश रावत, शुभम सिंह, बृजेश शर्मा, दुष्यंत सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, राम प्रवेश सिंह, उमेश पांडेय, निलेन्द्र सिंह, उगत नारायण के साथ-साथ श्रीमती सरोज, बासमती, उषा, सहेली, पार्वती, ईश्वरी देवी, यशवंती, मीरा, कुसुम, सीमा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मुद्दे उठाए और जनप्रतिनिधियों से उनके त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!