
वणी: ग्रामसेवा ग्रामीण शिक्षण मंडल द्वारा संचालित न्यू विजन इंग्लिश मीडियम स्कूल ने इस वर्ष भी कक्षा 10वीं (SSC) बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है।
दिनांक 8 मई को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में कु. अश्मिरा नईम खान पठान ने 93.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके साथ ही अन्य मेधावी छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय के शीर्ष 5 गौरव:
- अश्मिरा पठान: 93.60% (प्रथम)
- आस्था जेणेकर: 81.60%
- निधि अर्जुनकर: 79.40%
- तृप्ति ढवस: 76.00%
- अंकिता घरोजा: 74.80%
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष माननीय अँड. अरुणजी बोबडे ने कहा “यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों के अटूट संकल्प का परिणाम है।” , व्यवस्थापकीय संचालिका माननीय श्रीमती सारिकाजी बोबडे, प्रधानाध्यापक श्री प्रफुल महारतळे एवं समस्त शिक्षक वृंद ने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। प्रबंधन ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।








