A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत, क्षेत्र में दहशत

झालावाड़ 08 मई । शहर की जवाहर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आवारा कुत्तों के हमले से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:20 बजे 4-5 आवारा कुत्तों ने 3-4 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने कहा कि कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिससे छोटे बच्चों और राहगीरों को खतरा बना रहता है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों ने बच्चों को अकेला बाहर नहीं भेजने और सतर्क रहने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!