A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला स्टाक फोर्स की बैठक आयोजित योजनाओं की समीक्षा क्रियान्वयन पर जोऊ

 

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, योजनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

 

जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर (भभुआ) की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान कृषि विभाग अंतर्गत संचालित गरमा बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, उर्वरक की उपलब्धता एवं छापेमारी अभियान, पक्का चेक डैम निर्माण तथा तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाते हुए अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

इसके अतिरिक्त पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण योजना, नाव एवं जाल पैकेज वितरण, बोरिंग-सह-सोलर समर्सिबल पंपसेट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!