महराजगंज। नशामुक्ति अभियान के लिए तीन वर्षीय कार्य योजना होगा तैयार।
महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों हेतु नशामुक्ति अभियान हेतु कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य होगा कि विद्यार्थियों को युवा अवस्था में नशा से बचाया जा सके, एवं उन्हें खुशहाल जीवन जीने का तरीका सिखाया जा सके । युवाओं में बढ़ते नशे के प्रकोप को देखते हुए शासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग अत्यंत चिंतित हैं ।
युवा विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें इसके लिए उन्हें जागरूक करने कार्य माध्यमिक शिक्षा विभाग कर रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों से कहा कि माध्यमिक विद्यालयों को नशा मुक्त बनाने हेतु नशामुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक प्रबंध करें जिला: जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज।