A2Z सभी खबर सभी जिले की

शुभेंदु अधिकारी पहुंचे लोक भवन राज्य में सरकार बनाने का दावा किया पेश

कोलकाता।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को हलचल तेज हो गई जब भाजपा के प्रमुख नेता शुभेंदु अधिकारी लोक भवन पहुंचे और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया ।

 इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत का दौर तेज हो गया है।

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पूर्ण बहुमत का प्रपत्र के साथ सरकार गठन को लेकर अपना दावा प्रस्तुत किया। लोक भवन पहुंचने के दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । और विकास के रास्ते मजबूती से खुल जायेगें । क्योकि आज से राज्य एवं केन्द्र में डबल इन्जन की सरकार हो जायेगी,

राजभवन की आधिकारिक स्तर पर राज्यपाल द्वारा इस संबंध में सरकार बनाने की अनुमति मिल गयी है ।वहीं विपक्षी दल इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पचा नही पा रही है ।

 आपको बताते चलें कि टीएमसी पार्टी की करारी हार के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया । लेकिन राज्यपाल द्वारा संविधान के नियमानुसार अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पूरा मंत्रिमंडल भंग कर दिया अब ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री हो चुकी है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ घंटे पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होगें, क्योकि शुवेन्दु अधिकारी शपथ ग्रहण करने जा रहे है। सूत्रो के अनुसार सारी तैयारिया रातो-रात पूर्ण कर ली गई है ।

आप कों बता दे कि शुक्रवार को गृहमन्त्री अमित शाह ने शुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक का नेता घोषित किया था ।

आज शनिवार को दिन मे 11 बजे शुवेन्दु अधिकारी का बंगाल के मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ग्रहण होने जा रहा है । जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमितशाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन यूपी के सीएम योगी अदिव्यनाथ समेत 20 राज्यो के मुख्यमन्त्री शामिल होगें ।

इस शपथ ग्रहण समारोह पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!