
अयोध्या से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर के लिए लंबी दूरी की वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। परिवहन निगम ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इन आधुनिक ई-बसों के शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा के साथ-साथ कम किराये का लाभ भी मिलेगा। पहले से चल रही डीजल/प्रीमियम AC बसों की तुलना में इन ई-बसों का किराया कम रखा गया है।
समय सारिणी
प्रयागराज के लिए – सुबह: 5:30 बजे, 6:30 बजे, 7:30 बजे, 9:00 बजे, 11:00 बजे
वाराणसी के लिए- सुबह: 8:00 बजे, 9:00 बजे, 10:00 बजे, 11:00 बजे, 12:00 बजे
लखनऊ के लिए- सुबह: 6:00 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे, 9:00 बजे, 10:00 बजे
गोरखपुर के लिए- पहली बस: सुबह 7:00 बजे
इसके बाद: 8:00 बजे, 9:00 बजे, 10:00 बजे, 11:00 बजे
किराया
अयोध्या → प्रयागराज: ₹316
अयोध्या → वाराणसी: ₹442
अयोध्या → लखनऊ: ₹291
अयोध्या → गोरखपुर: ₹306
किराये में बचत:
प्रयागराज रूट पर लगभग ₹58 कम
वाराणसी रूट पर लगभग ₹75 कम
लखनऊ रूट पर लगभग ₹50 कम
गोरखपुर रूट पर लगभग ₹53 कम






