A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला मुख्यालय पर किसान चेतना यात्रा में किसानों ने भरी हुंकार पुलिस पर लगाया किसानों के विरुद्ध झूठा मुकदमा लिखने का आरोप, एकजुट होने की अपील

जिला मुख्यालय पर किसान चेतना यात्रा में किसानों ने भरी हुंकार पुलिस पर लगाया किसानों के विरुद्ध झूठा मुकदमा लिखने का आरोप, एकजुट होने की अपील

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा किसान चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर किसान नेताओं ने हुंकार भरते हुए जमकर सरकारों पर हमला बोला। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस किसानों पर झूठे मुकदमे लगा रही है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
संगठन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने सर्दी में भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने मांगें सुनाते हुए कहा कि फिरोजाबाद रजवाहा जौंधरी पुल से आगरा सीमा तक रजवाहा की पटरी का चौड़ीकरण कर डाबरीकरण किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!