
टुंडी 18 –जुलाई —दीपक पाण्डेय -दक्षिणी टुंडी के कदैंया गांव में आज गुरुवार को त्याग और बलिदान का महापर्व मुहर्रम पर झारखंड सरकार के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के धनबाद जिला सचिव अजीमुद्दीन अंसारी द्वारा कई तरह के खेलों का प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव फूलचंद किस्कू,सह सचिव मदन महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो राजाभीठा मुखिया निमाई सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश सिंह , झामुमो नेता इस्लाम अनवर, इम्तियाज अंसारी, मोती अंसारी ,छोटू अंसारी,उमर ताजुद्दीन अंसारी, डॉ अनवर, समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





