हरियाणा

पूर्व मंत्री जगदीश नायर और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं अदम्य साहसी महाराजा सूरजमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया

होडल विधानसभा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सम्मेलन आयोजित

 

प्रवीण कुमार वन्दे भारत न्यूज़ होडल, पलवल (25दिसंबर 2025) आज होडल विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विपिन बैंसला ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, हरेंद्र पाल राणा, मनोज रावत, पूर्व मंत्री जगदीश नायर और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं अदम्य साहसी महाराजा सूरजमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी मात्र एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे जिन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता और विकास के नए आयाम दिए।

डॉ. राणा ने भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने अटल जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मनोज रावत ने महाराजा सूरजमल और अटल जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार अटल जी ने परमाणु परीक्षण से लेकर सड़कों के जाल (स्वर्ण चतुर्भुज) तक अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री दिनेश कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश नायर (पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जगमोहन गोयल, प्रेम राज तंवर, जगबीर चौहान, राजकुमार रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष, सत्य प्रकाश जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, सागर चौहान जिला मीडिया प्रभारी, सोनू गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश पांचाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, लखन बघेल, रामकिशन फौजी, बच्चू सिंह, ओमवीर खंडिया मंडल अध्यक्ष, राहुल नायर, उत्तम भारद्वाज, डॉ रणधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह मंडल महामंत्री, जितेंद्र मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, और एमिंनेंट पर्सन कैलाश सैनी, कौशल, टेका पार्षद, गोकल सरपंच,बलदेव सरपंच, कुमारसिंह सरपंच, मोहन थानेदार आदि उपस्थित रहे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!