
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
भोरिंग से 22 मई को किसान, महिला किसान अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध प्रशासनिक भ्रष्टाचार प्रमाणित दस्तावेज के साथ, मान. उच्च न्यायालय के अवमानना पर मशाल जुलूस से होगा शंखनाद – किसान मोर्चा
(सैकड़ों गांव 18 बड़े कस्बे केंद्रित होकर चलेगा कारवां,राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे श्रीगणेश करेंगे किसान मशाल जुलूस का प्रदेश नेता देंगे साथ)
महासमुंद 21 मई 2025।अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने(3)अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक
प्रदूषण से क्षेत्र के
खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान,स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(5) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी)शोषण, भ्रष्टाचार उपरोक्त सभी बिंदुओं को लेकर जन समर्थन से गांव – गांव में मशाल जुलूस,पदयात्रा का कार्यकम आयोजित है जिसका शुभारंभ 22 मई को शाम 5 बजे अटल बाजार चौक भोरिंग से होगा। मशाल जुलूस रैली का राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे श्रीगणेश करेंगे।अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध प्रशासनिक भ्रष्टाचार प्रमाणित दस्तावेज के साथ,मान.उच्च न्यायालय के अवमानना,किसानों की जीत, अवैध उद्योग के हानि को जन जन में बताया जाएगा।साथी ही देश के शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ उनके वीरगाथा को बताया जाएगा।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015







