A2Z सभी खबर सभी जिले कीखगडियादेशबिहार

महागठबंधन ने किया बिहार बंद , खगड़िया NH – 31 जाम

प्रदर्शन के कारण हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है

खगड़िया महेशखूंट – बिहार में चुनावी सरगर्मी से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सियासी हलचल चरम पर है | इसी कड़ी में आज महागठबंधन की ओर से बिहार बंद के तहत खगड़िया NH – 31 को जाम किया | महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मतदाता पुनरीक्षण प्रकिया को बंद करने की मांग की है | प्रदर्शन के कारण हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है | वही सुचना मिलते ही स्थनीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदशर्नकारियों को समझाने का प्रयास क्र रही है | इस प्रदर्शन में रविंदर कुमार चौरसिया (कांग्रेस प्रातक गोगरी) , राजेश यादव (आर जे डी प्रदेश सजीव ) , उदय कुमार यादव (युवा राष्ट्रीय), पिंटू कुमार , साक्षी कुमार पासवान , विमरेन्दर कुमार सिंग, आदि कार्यकर्ता शामिल थे |

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!