
*महिला एवं बाल विकास निगम गया जी के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट विमेन के तत्वाधान में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन*
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पीसी एंड पीएनडीटी(कन्या भ्रूण हत्या)अधिनियम एवं स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जानकारियों को लिए दिए गए निःशुल्क नंबर का करें प्रयोग:- प्रखंड विकास पदाधिकारी वजीरगंज*
प्रेस विज्ञप्ति:-
दिनांक- 04.09.25
आकांक्षी जिला-गया जी के आकांक्षी प्रखंड- वजीरगंज के प्रखण्ड सभागार में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं महिला जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह के द्वारा महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई योजनाओं पर प्रमुखता से चर्चा करते हुए जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए 104 पर घरेलू हिंसा के लिए 181 पर डायल कर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए सुझाव दिए। प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार द्वारा उपस्थित जीविका दीदी एवं सेविकाओं से अपील करते हुए बताया कि सरकार आपके साथ है आपलोग बढ़ चढ़ कर महिला केंद्रित योजनाओं का लाभ उठाए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सरकार द्वारा संचालित कई टॉल फ्री नबर का उपयोग करें इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीरज कुमार द्वारा स्वास्थ्य पोषण से जुड़ी महिला केंद्रित कई योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई जिसमें जननी सुरक्षा योजना, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आरोग्य दिवस आदि शामिल है इसके साथ- साथ भ्रूण हत्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़का लड़की के जन्म में भेद भाव नहीं करना चाहिए सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए नियम बनाया है अगर कोई बिना डॉक्टर के सलाह से गर्भपात करवाते हैं तो पीसीपीएनडीटी कानून के तहत पांच साल की जेल और एक लाख तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद के द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित महिला जनप्रतिनिधि एवं जीविका दीदियों को समाज में फैले कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल हिंसा,दहेज प्रथा आदि के खिलाफ जागरूक करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एलियो अंजू कुमारी, जेंडर स्पेशलिस्ट विशाल कुमार वर्मा,प्रखण्ड समन्वयक सत्यप्रकाश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका रानी पुष्पलता आदि उपस्थित रही।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़