A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मांडवी अवधिया बनें भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के संभागीय अध्यक्ष 

मांडवी अवधिया बनें भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के संभागीय अध्यक्ष

सीधी। आम आदमी की आवाज बनकर शोषित पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए बढ़चढ़ कर लोगों की मदद करने वाले भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए सीधी शहर निवासी मांडवी शरण अवधिया को रीवा संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री मांडवी को यह जिम्मेदारी भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका एम तिवारी द्वारा उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए की गई है।

अपनी नियुक्ति पर मांडवी शरण अवधिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश के रीवा संभाग की जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशानुरूप कार्य करते हुए रीवा संभाग में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इसके अलावा उनके द्वारा मुझे संगठन विस्तार को लेकर भी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको भी जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए रीवा संभाग अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। और यह टीम आम आदमी की आवाज बनकर लोगों को न्याय दिलाने में साधक बनेंगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!