A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

यूपी में कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहन आपस में टकराए, एक की मौत; 14 लोग घायल*

आगरा: घने कोहरे की वजह से आगरा- जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बस, ट्रेलर और मैक्स आपस में टकरा गए। बस सवार एक यात्रीकी मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Oplus_131072

आगरा के किरावली क्षेत्र में आधी रात जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण महुअर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना किरावली क्षेत्र में हुए इस हादसे में यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही लोडिंग मैक्स बस में जा घुसी। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात घायलों की स्थित गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है रात करीब दो बजे घने कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता बेहद कम थी, जिससे बस चालक को आगे का ट्रेलर नजर नहीं आया। बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लोडिंग मैक्स भी समय रहते नहीं रुक सकी और बस से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।

कुछ घायलों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है। अशोक पुत्र मिश्रीलाल और हनुमान पुत्र काजोमल पीछे से मैक्स के भिडंत में मैक्स में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Back to top button
error: Content is protected !!